निम्न द्विघात बहुपदों के शून्यक ज्ञात कीजिए और शून्यकों तथा गुणांकों के बीच के संबंध की सत्यता की जाँच कीजिए :(i)4s2 – 4s + 1
प्रश्नावली - 2.2
प्रश्न 1 – 
उत्तर 1(ii)-
4s2 – 4s + 1 मान लो यह समीकरण ax2 + bx + c  रूप में है; तो इसमें सबसे पहले a और c की गुणा होती है, अब जो गुणा आई है हमें उसके अनुसार ही दो संख्याएँ पता करनी है|
क्या ??? समझ में नही आया चलो मैं ही हल कर देता हूँ|
4s2 – 4s + 1          4 और 1 की गुणा करने पर, गुणनफल 4 आया 
= 4s2 – (2 + 2)s  + 1 अब एक ऐसी संख्या लेनी है जिसे जोड़े या
गुणा करे तो 4 आये 
= 4s2
– 2s – 2s + 1    
पहले से 2s और दूसरे से – 1 कॉमन लेने पर 
= 2s(2s – 1) – 1 (2s – 1)   अब (2s – 1) कॉमन लेने पर 
= (2s – 1) (2s – 1)
= (2s – 1)2 
शून्यक ज्ञात करने के लिए 
(2s – 1)2 = 0 रखने पर 
2s – 1 = 0
      2s = 1
s = ½
अत: 4s2 – 4s +
1 के शून्यक ½ व ½ है/
चलो अब सत्यता की जाँच करते है:- 
शून्यकों का योग = ½ + ½  = 1
सूत्र द्वारा,
शून्यकों का योग = -(s का
गुणांक)/s2 का गुणांक
                      = -(-4)/4 = 4/4 = 1
शून्यकों का गुणनफल = ½ x ½  = ¼
सूत्र द्वारा,
शून्यकों का गुणनफल = अचर पद /s2 का गुणांक
                            = 1/4
कॉपी में हल करने के लिए :-
![]()  | 
| बहुपद (Polynomials) | 
अधिक समझने के लिए वीडियो देंखें " क्लिक करें "



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
आपने हमारी पोस्ट के लिए अपना कीमती समय निकाला उसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद/ हम आपकी राय जानने के लिए उत्सुक हैं/ कृपया एक प्यारा सा कमेन्ट करने का कष्ट करें/